International Ayush Conclave Award डॉ. शमीम शाह को नेपाल में मिला इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 अवॉर्ड - HIND KRANTI MEDIA

HIND KRANTI MEDIA

Hind Kranti Media - भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है। यहां राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, व्यापार और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं।..............................

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 21 जून 2026

International Ayush Conclave Award डॉ. शमीम शाह को नेपाल में मिला इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 अवॉर्ड

 जबलपुर के आयुष विशेषज्ञ डॉ. शमीम शाह को नेपाल में मिला इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 अवॉर्ड

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के प्रतिष्ठित आयुष विशेषज्ञ डॉ. शमीम शाह को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 में प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आयुष चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, शोध, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स (NCC Nepal) और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में भारत सहित कई देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारत के 25 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए 254 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

डॉ. शमीम शाह, जो शाह मुस्लिम समाज जिला जबलपुर के अध्यक्ष भी हैं, को यह सम्मान नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सिविक के संस्थापक डॉ. एम.एम. कुरैशी तथा लीजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (दुबई) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि भारतीय दूतावास नेपाल के प्रतिनिधि सुमन शेखर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. एम.एम. कुरैशी ने कहा कि आयुष कॉन्क्लेव का उद्देश्य आयुष क्षेत्र के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जिससे वैश्विक स्तर पर सहयोग, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिल सके।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शमीम शाह ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आयुष चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उनकी इस उपलब्धि पर शाह अल्वी एसोसिएशन रजि. इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहम अली, प्रदेश अध्यक्ष शरीफ शिकोही सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

#DrShamimShah #InternationalAyushConclave #AyushAward #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews #AyushExpert #Kathmandu #NepalConference #HealthNews #AlternativeMedicine #AyushIndia #MedicalAchievement #InternationalRecognition #Jabalpur #MPNews

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad